Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 134 आवेदकों की समस्या

मंडला, 9 जून 2026

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 134 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति अवधि 25 जून तक बढ़ी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अगस्त 2022

Reva India News

स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृति 20 प्रकार की छात्रवृति योजना का क्रियान्वयन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से

Reva India News

Leave a Comment