Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वरदान आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरूपूर्णिमा महोत्सव

मण्डला। गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर अंजनिया वरदान आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहॉ कथावाचक यज्ञाचार्य पं. नीलू महाराज के द्वारा गुरुदीक्षा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। तद्पश्चात् गुरु का दैनिक जीवन में महत्व पर प्रवचन भी दिया गया। कथावाचक पं. नीलू महाराज ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में गुरू पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरू एक चक्रधारी है गुरू के तीन नेत्र नही है गुरू के एक नेत्र है। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरू की तीन बाते को याद रखना चाहिए सृष्टि का निर्माण, पालन करना और संघार करना ही हमारी प्रथम प्राथमिकता होती है। गुरू को परम ब्रम्हा भी कहा जाता है। वरदान आश्रम में भण्डारे का कार्यक्रम भी किया गया यहॉ दूर-दराज से श्रृद्धालुजन एवं भक्तगण आये हुये थे।  इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री संगीता लारेश्वर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश कछवाहा एवं  राजकुमार, करन दुबे, विजय पाण्डे, डॉ. ओमकार रजक सहित सूर्यकुण्ड महाआरती समिति उपस्थित रहे।

Related posts

*केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया आँगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन*

Reva India News

अत्यधिक शीतलहर की संभावना के मद्देनजर शाला के समय में परिवर्तन कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Reva India News

नगर परिषद निवास की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण के साथ मनेगी होली होलिका दहन समितियों को मिलेगा जिला स्तरीय पुरस्कार

Reva India News

Leave a Comment