Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 1648.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1648.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 3.54 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 2.6 मि.मी., बिछिया में 1.6 मि.मी., निवास में 4.6, घुघरी में 1.5 मि.मी. एवं नारायणगंज में 11.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 4 अक्‍टूबर तक तहसील मंडला में 1758 मिमी, नैनपुर में 1645.5 मिमी, बिछिया में 1655.9 मिमी, निवास में 1721.8 मिमी, घुघरी में 1495.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1639.8 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1614.7 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ उपार्जन हेतु अनुविभागीय स्तरीय समिति का गठन किया

Reva India News

कुपोषण समाप्ति की दिशा में प्रशासन का संवेदनशील प्रयास घर-घर जाकर किया गया परामर्श, परिवार ने बच्ची को भर्ती कराने की दी सहमति

Reva India News

स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment