Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 दिवसीय प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के गुर सीखेंगी कृषि सखियॉं कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

                                            राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजनान्तर्गत जिले में चयनित कृषि सखियों का कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का शुभारम्भ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती पर सुझाव दिए और मार्गदर्शन दिया। प्राकृतिक खेती मानव स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर अपने विचार रखे। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. केव्ही सहारे ने प्राकृतिक खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। उपसंचालक कृषि श्री अश्वनी झरिया ने जिले में चयनित कृषि सखियों और उनकी भूमिका के बारे में बताया।

                                                                   केंद्र के मृदा वैज्ञानिक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. आरपी अहिरवार ने प्राकृतिक खेती पर जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है और यह क्यों जरुरी है ? इस पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. के.के. राणा ने फार्मर फील्ड स्कूल और प्रशिक्षण के बारे में करके देखो, देखकर सीखो और कार्य में निपुण होकर तकनिकी को खेत तक पहुचाओ पर बात की। आत्मा मंडला से आरडी जाटव और अंजू कुडापे ने कहा कि कृषि सखियों का चयन आत्मा मंडला द्वारा किया गया। जिसका प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में शुभारम्भ हो रहा है राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला एवं एन.आर.एल.एम. की निर्धारित मापदण्ड के अनुसार चयनित 50 कृषि सखियों सी.आर.पी. के पांच दिवसीय प्रशिक्षण 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक दिया जायेगा। प्रशिक्षण के शुभारम्भ कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी, आत्मा से मोहित गोल्हानी एवं प्रशिक्षित मास्टर फार्मर ट्रेनर संत कुमार पनरिया और 25 क्लस्टर की कुल 50 कृषि सखिया उपस्थित रही।

Related posts

पेंशन लिपिक तत्काल प्रभाव से निलंबित

Reva India News

6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख कार्यक्रम  

Reva India News

जिले के दूर-सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनेगी – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चिकित्सक मरीजों की जाँच-उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नवागत डॉक्टरों की पदस्थापना होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 29 नवागत बंधपत्र चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

Reva India News

Leave a Comment