Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: दूसरे दिन हुए 28 मैच, 4 टीमें सेमीफाईनल में

आज दोपहर 12 बजे से होंगे फाईनल मैच

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला जिले में 2 फरवरी से खेल महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 2 से 4 फरवरी तक गतका तथा 8 से 10 फरवरी तक थांगता प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है। इंडोर स्टेडियम में 3 फरवरी को दूसरे दिन गतका स्पर्धा के कुल 28 मैच खेले गए। 3 फरवरी को एकल मुकाबलों के साथ-साथ महिला एवं पुरूष वर्ग के मुख्यतः क्वालिफायर मुकाबले भी खेले गए। गतका स्पर्धा के दूसरे दिन के शाम तक 4 टीमें सेमीफाईनल में पहुंची हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला वर्ग की फरी-सोती टीम चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब तथा मध्यप्रदेश, पुरूष वर्ग की फरी-सोती टीम चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब तथा मध्यप्रदेश, महिला वर्ग के सिंगल-सोती टीम पंजाब, झारखंड, पंजाब तथा मणीपुर एवं पुरूष वर्ग के सिंगल-सोती टीम चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब तथा चंडीगढ़ सेमीफाईनल में पहुंची है। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमीफाईनल मुकाबले खेले जाएंगे। 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फाईनल मैच प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद मेडल सेरेमनी आयोजित होगी।

म.प्र. की टीम सेमीफाईनल में

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत दूसरे दिन मध्यप्रदेश के मुकाबले हुए। गतका फेडरेशन के जनरल सेकेटरी बलजिंदर सिंह त्रूर ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम ने मजबूत प्रतिद्वंदी हरियाणा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। म.प्र. की पुरूष वर्ग की फरी-सोती टीम का गुजरात की टीम के साथ मुकाबला हुआ जिसमें म.प्र. ने 252 स्कोर बनाया तथा गुजरात ने 95 का स्कोर बनाया। पुरूष वर्ग की टीम सेमी फाईनल में पहुंची। इसी प्रकार महिला वर्ग की टीम का क्वार्टर फाईनल हरियाणा के साथ हुआ जिसमें म.प्र. की टीम ने 135 का स्कोर बनाया तथा हरियाणा की टीम ने 47 का स्कोर बना सकी। महिला वर्ग की टीम भी सेमी फाईनल में पहुंची है। 4 फरवरी को म.प्र. के मुकाबले पंजाब एवं चंडीगढ़ की टीम से होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभावार रूट फाईनल कर तैयारी पूर्ण करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने विकास यात्राओं के संबंध में दिए निर्देश

मण्डला 3 फरवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विकास यात्राओं के संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधितों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी विकास यात्राएं शुरू होंगी। 5 फरवरी को मंडला, निवास तथा बिछिया विधानसभा में विकास यात्राओं के शुभारंभ कार्यक्रम होंगे। 5 फरवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत सकवाह, नैनपुर जनपद के अंतर्गत थानमगांव तथा बिछिया जनपद के अंतर्गत नकावल में विकास यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम होंगे। श्रीमती सिंह ने संबंधित एसडीएम एवं सीईओ जनपदों को निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के विधानसभावार रूट फाईनल कर यात्राओं की तैयारियों को पूर्ण करें। उन्होंने यात्रा रूट को सभी जिलाधिकारियों के साथ साझा करते हुए जरूरी तैयारियों को सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

11 से 1 बजे तक होंगे कार्यक्रम

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को मिनट-टू-मिनट फाईनल करें। उन्होंने निर्देशित किया कि इस दौरान विकास कार्यों का प्रदर्शन, हितलाभ वितरण सहित अन्य कार्यक्रम सुनिश्चित होंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान जलयात्राएं निकालें, पूर्ण हुए कार्यों को आमजनों को दिखाएं। इसी प्रकार दिव्यांग उपकरण वितरण, स्वीकृति पत्रक वितरण, क्रेडिट लिंकेज वितरण, स्कूल छात्रावासों का विजिट, महिला ज्ञानालय, जनचेतना केन्द्र का अवलोकन कराएं। साथ ही गांव के ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थलों पर आयोजन करें। आयोजन में स्थानीय प्रसिद्ध व्यक्तित्व, बुजुर्ग मतदाताओं आदि के सम्मान भी कराएं।

श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को चिन्हित करें तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी चिन्हित करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान स्थानीय स्तर पर विकास उपवन बनाएं। इन उपवनों में विकास यात्रा के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि कोदो-कुटकी के उत्पादों, कृषि, लाभ आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने की व्यवस्था बनाएं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास यात्राओं के आयोजन का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान पेसा एक्ट का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार करें। इसी प्रकार पेसा एक्ट के अंतर्गत गठित समितियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी स्थानीयजनों को प्रदान करें। उन्होंने जनअभियान परिषद को विकास यात्राओं के प्रचार-प्रसार में विशेष सहभागिता करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान मंचीय कार्यक्रम से हितलाभ प्रदान करने की व्यवस्था रखें।

 

6 एवं 7 को नगरीय क्षेत्रों में करें आयोजन

 

श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि 6 एवं 7 फरवरी को नगरीय क्षेत्रों में भी विकास यात्राओं का आयोजन करें। उन्होंने संबंधित सीएमओ को निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलताओं को दिखाएं। इसी प्रकार लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पीओ डूडा सभी सीएमओ के साथ समन्वय करते हुए नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली विकास यात्राओं की तैयारी पूर्ण कराएंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवार आयोजन करते हुए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी पूर्ण कराएं।

 

जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 5 फरवरी से 25 फरवरी के बीच प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आयोजित हो रही विकास यात्राओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में बताया। श्रीमती सिंह ने जनप्रतिनिधिगणों को 5 से 25 फरवरी के दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम

किसान कल्याण योजनांतर्गत सहायता राशि का हुआ वितरण

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

3 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत चिन्हित हुए लाभार्थियों को उनके हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरित किए। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जिला योजना भवन में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया। जिला योजना भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

जनप्रतिनिधियों ने बांटे हितलाभ

 

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के अंतिम रूप से चयनित हितग्राहियों को योजना भवन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितलाभ वितरण किया। इस दौरान जाति प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भूमि का अधिकार देकर मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की जरूरतों को समझा है। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सड़क परिवहन को सुलभ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं एवं अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के सूत्रधार हैं।

 

 

 

 

 

 

 

मंडला जिले से चयनित युवा इंटर्न भोपाल के लिये रवाना

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अन्तर्गत चयनित युवा मण्डला से भोपाल के पुलिस ग्राउंड, नेहरू नगर में आयोजित मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप बूट कैम्प कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। प्रत्येक विकासखंड से चयनित 15 युवा मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। सभी युवा जिला मण्डला से चयनित जनसेवा मित्र एवं इस कार्यक्रम की जिला नोडल रिसर्च एसोसिएट सुप्रिया पाठक के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले 4 फरवरी के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। अपर कलेक्टर मीना मसरम ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भोपाल के लिये रवाना किया। सभी युवा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल से चयनित हुए हैं और विकासखंड स्तर पर जमीनी स्तर में चल रही शासन की योजनाओं पर कार्य करेंगे।

 

 

 

 

 

तन्वी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया

लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

लाड़ली लक्ष्मी योजना म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना ने बालिकाओं को जन्म से ही लखपति बना है जिससे उनके जन्मदिवस को अब उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है। बालिकाओं को कक्षा 6वी में 2 हजार रूपए, 9वी में 4 हजार रूपए, 11वी एवं 12वी में 6-6 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे बालिकाओं के पढ़ाई में काफी सहायता प्राप्त होती है।

ग्राम पिंडरई निवासी तनवी चक्रवर्ती का जन्म 9 दिसम्बर 2022 को हुआ। तनवी लाड़ली लक्ष्मी है। तनवी के माता-पिता कहते हैं कि हमने अपनी बेटी तनवी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया है। इस योजना के लाभ से अब हमें बेटी की पढ़ाई की चिंता नहीं है, हम सब चिंतामुक्त हैं। तन्वी के माता-पिता इस योजना से मिलने वाले लाभ के लिए अत्यंत प्रसन्न हैं तथा मामा शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

जिले के प्रभारी मंत्री का आज मंडला आगमन

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 4 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिसाहूलाल सिंह 4 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे भोपाल से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6 बजे मंडला पहुंचेंगे। 4 फरवरी को श्री सिंह शाम 7 बजे सांसद, विधायकगण एवं जिलाधिकारियों के साथ विकास यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद श्री सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 5, 6 एवं 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से विकास यात्राओं के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 7 फरवरी को शाम 5 बजे मंडला से अनुपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

आयकर रिटर्न फार्म भरने के निर्देश

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मण्डला ने समस्त कर्मचारियों, शिक्षकों को वर्ष 2022-23 मे आयकर कटौती हेतु अपना आयकर रिर्टन फार्म 2 प्रति में, वेतन विवरणी फार्म 2 प्रति में 15 फरवरी 2023 तक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आयकर रिर्टन फार्म में अपना पेन नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं आधार नम्बर अंकित एवं संलग्न करना आवश्यक है। अपना आयकर रिर्टन फार्म निर्धारित तिथि तक सभी जानकारी के साथ कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे एवं कार्यरत् उ.मा.शि., मा.शि., प्रा.शि. अपने आयकर रिटर्न संकुल केन्द्र में जमा करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

आधार सीडींग आईपीपीबी खाते खोलने कैम्प 6 फरवरी को

 

मण्डला 3 फरवरी 2023

भारतीय डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार की ओर से डाक विभाग में विभिन्न पीओएसबी योजनाएं संचालित हैं। ये सुविधाएं देशभर में स्थित 1.57 लाख डाकघरों के नेटवर्क के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। डाक विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाएं अब मेनुअल मोड से आगे बढ़कर पूर्णतः कोर बैंकिंग मोड में पहुँच गया है जिसके माध्यम से कहीं भी बैंकिग संभव है। वर्तमान में डाक विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों के लिये आईपीपीबी के माध्यम से आधार सीडिंग खाते खोलने का मैण्डेट प्राप्त हुआ है एवं इस हेतु डाकघरों में 6 फरवरी 2023 से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के समस्त हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके।

ऐसे समस्त हितग्राही जिनका बैंक खाता नही है अथवा खाता आधार सीडेड नही है, वे इस सुविधा का लाभ लेने के लिए निकटतम डाकघरों से संपर्क कर अपना आधार सीडेड आईपीपीबी खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर हितग्राहियों का सत्यापन भी डाक विभाग कर्मचारी सीएससी के माध्यम से ओटीपी द्वारा कर सकते हैं। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही अल्प बचत, अन्य योजनाओं के आम जनता की सुविधा के लिये मण्डला डाक संभाग अंतर्गत समस्त डाकघरों में सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके तहत् डाकघरों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे- बचत बैंक (ब्याज दर- 4 प्रतिशत), आवर्ती खाता (ब्याज दर- 5.8 प्रतिशत) पीपीएफ खाता (ब्याज दर 7.1 प्रतिशत) सुकन्या समृद्धि खाता (ब्याज दर 7.6 प्रतिशत), सीनीयर सिटीजन खाता (ब्याज दर- 8.0 प्रतिशत), मासिक आय खाता (ब्याज दर 7.1 प्रतिशत), टाईम डिपॉजिट खाता (ब्याज दर – 1 वर्ष 6.6 प्रतिशत, 2 वर्ष 6.8 प्रतिशत, 3 वर्ष 6.9 प्रतिशत, 5 वर्ष 7.0 प्रतिशत), राष्ट्रीय बचत पत्र (ब्याज दर 7 प्रतिशत) एवं किसान विकास पत्र (ब्याज दर – 7.2 प्रतिशत, 120 माह) इत्यादि खोले जा रहे हैं।

 

बचत योजनाओं के अतिरिक्त अन्य योजनाएं

 

इण्डिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक आईपीपीबी- भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाले आईपीपीबी बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ उक्त समस्त बचत योजनाओं के ऑनलाईन जमा की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही दुघर्टना बीमा के क्षेत्र में अनूठी पहल की गई है जिसके तहत् मात्र 258 एवं 396 की सालाना किश्त पर 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा पॉलिसी आम जनता के लिए लाई गई है।

एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम)- आम जनता के किसी भी बैंकों के खाते में जमा राशि का आहरण आधार नम्बर द्वारा किया जाकर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

आधार सेवा – मण्डला जिले में मण्डला प्रधानडाकघर, बम्हनी उपडाकघर, नैनपुर उपडाकघर, चिरईडोंगरी उपडाकघर, निवास उपडाकघर, एवं पिण्डरई उपडाकघर में उपलब्ध हैं। इस प्रकार डिण्डौरी जिले में डिण्डौरी मुख्य डाकघर, समनापुर उपडाकघर व शहपुरा निवास उपडाकघर में यह सेवा उपलब्ध हैं। (0 से 5) वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने व आधार में मोबाईल नम्बर अपडेट करने की सुविधा समस्त डाकघरों में आईपीपीबी अंतर्गत सीईएलसी के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा-डाक जीवन बीमा कर्मचारी वर्ग के साथ-साथ अब समस्त ग्रेजुएट नागरिकों के लिये एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिये न्यूनतम प्रीमीयम अधिक बोनस में उपलब्ध हैं। स्पीडपोस्ट पार्सल, रजिस्टर्ड पार्सल एवं अन्य आर्टिकल्स की बुकिंग से लेकर वितरण तक की सुविधाए उपलब्ध हैं।

 

Related posts

सार्वजनिक पेयजल कूप मरम्मत ग्राम भालीवाड़ा ग्राम पंचायत कुण्डा

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय में बाल मेला आज जनमानस की सहभागिता से निखरेगा बाल उत्सव

Reva India News

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

Reva India News

Leave a Comment