Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्या महाशक्ति पीठ का चल समारोह आज  

मण्डला। बड़ी खैरी स्थित श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित माता विद्या महाशक्ति पीठ का विसर्जन चल समारोह आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।  कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ से आई अखंड महाकाली झांकी अपने 80 साथियों के साथ, मशहूर सुनील ब्रश बैंड दल अपने 70 कलाकारों के साथ, नागपुर से जेबी ढोल, भूतनाथ शंकर जी की चलित झांकी, और प्रसिद्ध किशन डीजे का 40 हजार वॉट साउंड सिस्टम शामिल रहेगा। इसके साथ ही मुंबई से आए रंगोली कलाकार हर चौराहे पर अपनी कला से श्रृद्धालुओं का स्वागत करेंगे जबकि अरिहंत इवेंट द्वारा आकर्षक आतिशबाजी प्रदर्शन किया जाएगा जो पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान करेगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह चल समारोह भक्तिभाव और उत्सव का संगम होगा। सभी भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस वर्ष विद्या महाशक्ति पीठ में मां के दस दिव्य स्वरूप मां धूमावती, मां कमला, मां काली, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां षोडशी और मां छिन्नमस्ता की विधि-विधान से स्थापना की गई थी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी खैरी का दुर्गोत्सव अपनी अनोखी भक्ति, भव्य झांकियों और सांस्कृतिक विविधता के लिए विशेष पहचान बना रहा है।

Related posts

राजस्व प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – श्री मिश्रा राजस्व महा अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश

Reva India News

जिला सलाहकार समिति की बैठक 30 मई दिन शुक्रवार को

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment