Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

12 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

मंडला, 8 अक्टूबर 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जानकारी दी कि देश विगत 14 वर्ष पूर्व पोलियो मुक्त हो चुका है, जो आप सभी के प्रयासों से संभव हुआ है, किंतु विश्व स्तर पर वाईल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण बच्चों में अभी भी हमारे आसपास के देशों में विद्यमान है। पोलियो वायरस पुनः आने के खतरे को देखते हुये समुदाय में पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाये रखने की दृष्टि से भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का एक अतिरिक्त चरण 18 चयनित जिलों के साथ-साथ मण्डला जिले में 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम दिवस पोलियो रविवार 12 अक्टूबर को बूथ स्थापित कर, “दो बूँद जिंदगी की” खुराक 0-5 साल के सभी बच्चों को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक पिलाई जायेगी। दूसरे एवं तीसरे दिन कार्ययोजना अनुसार टीमें घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को आच्छादित करेंगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाई.के. झारिया ने जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान के लिये जिले में समस्त आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। अभियान अंतर्गत राज्य द्वारा जिले में कुल 1 लाख 52 हज़ार 75 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कुल 1284 टीमों (बी टाईप 277 एवं सी टाईप 1007) का गठन किया गया है। साथ ही 38 ट्रांजिस्ट बूथ एवं 16 मोबाइल टीम बनाई गई है जो अभियान दिवसों में समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को 12 अक्टूबर के दिन अपने नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर दवा अवश्य पिलायें।

Related posts

जिले में आज 3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

खुर्सीपार में अग्नि सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला आयोजित

Reva India News

संयुक्त संचालक ने किया बीजाडांडी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment