Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए भरा गया शपथ पत्र

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

हाईस्कूल बाजा सेक्टर हिरदेनगर परियोजना मण्डला में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ पत्र भरकर बाल विवाह अपराध है का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों को उपस्थित प्रतिभागियों को बताते हुये सजा के प्रावधानों को समझाया। साथ ही जिले एवं परियोजना स्तर पर स्थित कन्ट्रोल रूम एवं दिये गये टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला मो.नं. 9977094310, नैनपुर मो.नं. 8103890508, मवई मो.नं. 8959888724, बिछिया मो.नं. 7999913778, घुघरी मो.नं. 9424327119, मोहगांव मो.नं. 9977094310, निवास मो.नं. 9770128738, बीजाडांडी मो.नं. 7415222031 एवं नारायणगंज मो.नं. 9424788160 की जानकारी दी गई। जहां कहीं भी बाल विवाह होता दिखे तो इन नंबरों में संपर्क कर शिकायत अवश्य दर्ज करायें। शिकायत दर्ज कराने पर उनकी जानकारी गोपनीय रखे जायेगी। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्रायें, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे।

Related posts

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु एडवाइजरी जारी  

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

Leave a Comment