Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

16 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, अधिकारियों को समय पर उत्तर तैयार करने के निर्देश

मंडला, 3 फरवरी 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रहा है। सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, समस्त कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अमले को अवगत कराएं तथा प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में तैयार कर उत्तर पोर्टल के माध्यम से ई-उत्तर संबंधित विभाग को भेजें। इसके साथ ही भेजे गए उत्तरों की एक प्रति कार्यालय में भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश के दिनों में भी विधानसभा प्रश्न कार्यालय, कलेक्टर से प्राप्त प्रश्नों को संकलित करने एवं उनके उत्तर जमा कराने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए इन कर्मचारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को मोबाइल चालू रखने, जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में रहने तथा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अनुमति के बिना अवकाश पर न जाने और मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा सत्र से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Related posts

रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 18 नवंबर को

Reva India News

किसली वन परिक्षेत्र में बाघिन का शव बरामद निर्धारित प्रक्रिया अनुसार केटीआर प्रबंधन ने किया शवदाह

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

Leave a Comment