Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

मवई और बिछिया ब्लॉक में पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अक्टूबर को बिछिया में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, आजीविका मिशन और मध्यान्ह भोजन विभाग के सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन से एवं प्रदान संस्था के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

यह कार्यक्रम बिछिया के 4 और मवई के 2 ऐसे कुल 6 स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। कार्यशाला में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ जो मध्यान्ह भोजन संचालित करती हैं, स्कूल के प्रधानाध्यापक, किसान, अभिभावक तथा रसोइयाएं शामिल हुए थे। आजीविका मिशन बिछिया के ब्लॉक प्रबंधक इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने मिड-डे मील से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर चर्चा की। बच्चों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए, सभी प्रतिभागियों ने मिलकर स्थानीय खाद्य पदार्थों पर आधारित एक “आदर्श मध्यान्ह भोजन प्लेट” तैयार की।

Related posts

कलेक्टर ने की नगरपालिका मंडला के निर्माण कार्यों की समीक्षा

Reva India News

*नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

अभिभावक जन कल्याण संघ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment