Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर पहुंचे आदिवासी बालक, बालिका छात्रावास, छात्र-छात्राओं संग मनाई दीपावली

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आज मंडला के शासकीय नवीन सीनियर आदिवासी बालिका एवं कटरा स्थित सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास पहुंचे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने दीपावली पर्व के पाँच दिन मनाए जाने वाले प्रत्येक त्यौहार को मनाए जाने का कारण पूछा। छात्र-छात्राओं ने सभी त्यौहार के बारे में एक-एक कर बताया। उन्होंने बताया कि दीपावली पाँच दिनों का पर्व है। धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के रूप में त्यौहार मनाए जाते हैं।

छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर श्री मिश्रा को स्वनिर्मित ग्रीटिंग्स कार्ड भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कलेक्टर ने यहां मौजूद छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रूप से पटाखे जलाने और पर्यावरण का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, इसे सद्भाव, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ मनाना चाहिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को उपहार, मिठाई भेंट की। इसके पश्चात छात्रावास परिसर में फुलझड़ी एवं पटाखे भी चलाए गए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं की तैयारी और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार के पश्चात वापस आकर अपनी पढ़ाई में लग जायें। बालिका छात्रावास परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी नीतिका मशराम द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कक्षा 12वीं की छात्रा नीतिका कुशराम ने सभी को दीपावली पर्व के महत्व, परंपराओं और मनाने के तरीके की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सीडाम, एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता, श्री रंजीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और छात्रावास के छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।

Related posts

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने के निर्देश

Reva India News

हम होंगे कामयाब अभियान का समापन कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर ने की पंचचौकी महाआरती

Reva India News

Leave a Comment