Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री की संभागीय समीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की बैठक विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगामी संभागीय समीक्षा बैठक और अपर मुख्य सचिव की बैठक की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में बैठक ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के लिए सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं ताकि बैठक सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


बैठक में पिछली समीक्षा बैठक के प्रमुख बिन्दुओं के आधार पर पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग, एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, औद्योगिक विकास निगम, नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण विभाग, भवन विकास निगम, उपार्जन (खरीदी), स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को उनके कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

महेश्वर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

Reva India News

प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत चयन परीक्षा संपन्न हुई

Reva India News

Leave a Comment