Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध लकड़ी से भरी ट्राली जप्त .वनविभाग की कार्यवाही

मण्डला। रविवार को शाम तकरीबन 6 बजे वन सुरक्षा समिति दरबरा के सदस्यो के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर परिक्षेत्र अधिकारी मोतीनाला गुरूदयाल साहू, वनरक्षक रामदीन यादव एवं हरिप्रसाद राय मौका स्थल (बीट दरबरा, कक्ष क्रमांक 1291, 1292 की सीमा रेखा) पर पहुंचे। जहॉ एक ट्रेक्टर ट्राली लकडी लोड किए हुए मिला एवं जमीन पर भी लकडिय़ा प्राप्त हुई। वन सुरक्षा समिति दरबरा के सदस्यों एवं ट्रेक्टर चालक से पूछताछ की गई तो ट्रेक्टर चालक राजू मरावी द्वारा बताया गया कि ट्रेक्टर उनके पिता मत्तू मरावी का है और जंगल से लकडी कटवाकर ले जा रहे थे ट्रेक्टर ट्राली में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त कर लिया गया है एवं अग्रिम जॉच कार्यवाही जारी है। इस कार्यवाही में वन सुरक्षा समिति दरबरा, परिसर रक्षक दरबरा, एवं मेढ़ा परिक्षेत्र अधिकारी मोतीनाला का योगदान रहा तथा वनमण्डलाधिकारी पूर्व सामान्य वनमण्डल मण्डला एवं उपवन मण्डलाधिकारी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। कार्यवाही से लकड़ी से अवैध कारोबार करने वाले सक्ते  में हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Reva India News

तेरह नवंबर को पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना के लगेंगे शिविर

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला मतदाता सूची पुनरीक्षण(एसआईआर) एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा .भाजपा जिला कार्यालय में विशेष बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment