Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत बम्हनी में पूर्व सांसद स्व. श्री श्यामलाल धुर्वे की प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री श्री कश्यप एवं सांसद श्री कुलस्ते ने किया मूर्ति का अनावरण परिवारजन हुए सम्मानित अमरपुर में स्थापित की जाएगी स्व. श्यामलाल धुर्वे की प्रतिमा

घुघरी के ग्राम पंचायत बम्हनी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता विभाग श्री केदार कश्यप एवं लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व सांसद स्व. श्री श्यामलाल धुर्वे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर उन्होंने स्व. धुर्वे के परिवारजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने स्व. श्यामलाल धुर्वे के जनसेवा के प्रति समर्पण, सरलता और लोकहित में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।उन्होंने कहा कि स्व. धुर्वे के आदर्श जनप्रतिनिधित्व की दिशा में सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से उनका आत्मिक लगाव है।

सांसद श्री कुलस्ते ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि मुझे श्री श्यामलाल धुर्वे के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करने का अवसर मिला। सत्तर और अस्सी के दशक में परिस्थितियाँ बहुत भिन्न थीं, तब भी उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के नाते सदैव समाज सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी ईमानदार, सहज और सरल छवि ने इस क्षेत्र का नाम प्रदेश और देश में प्रतिष्ठापित किया। स्वर्गीय श्री श्यामलाल धुर्वे के कार्यों को आगे बढ़ाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उनकी जन्म-जयंती और पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक अपेक्षा और उत्तरदायित्व है। मंडला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को निःशुल्क चिया बीज भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक श्री नारायण सिंह पटटा, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे ने भी अपने संबोधन में स्व. श्री श्यामलाल धुर्वे के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि इस सोच के साथ ही क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
कार्यक्रम में श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री चमरू सिंह नेताम, श्री रामप्रकाश साहू, डॉ. विजय आनंद मरावी, श्री जयदत्त झा, श्री विनय मिश्रा, श्री नीरज मरकाम, श्रीमती जनिया मरावी, श्रीमती कौशल्या मरावी, श्री राजकुमार चौकसे, श्रीमती कमली धुर्वे, श्री सुरेन्द्र धुर्वे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 24 जुलाई को सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे  

Reva India News

उपार्जन केन्द्रों से प्रदाय धान के सत्यापन हेतु जाँच दल गठित

Reva India News

अंजनिया विद्युत उपकेन्द्र में पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

Reva India News

Leave a Comment