Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने 44 आवेदकों की सुनी जनसमस्याएं

मण्डला 5 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में कुल 44 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, बिजली बिल के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरी के भुगतान, भूमि के पट्टे तथा पेंशन संबंधी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम सहित संबंधित शामिल हुए।

Related posts

भौगोलिक आधार पर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन: अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक में जनसुविधा, दूरी और आधारभूत संरचना पर जोर

Reva India News

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

Reva India News

सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, युवाओं को स्थाई रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता: कलेक्टर श्री धोटे रोजगार मेलों में 100 कंपनियों को सूचीबद्ध करने के निर्देश, पास आउट युवाओं की पर्सनल प्रोफाइलिंग पर जोर

Reva India News

Leave a Comment