Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंधत्व मुक्त मण्डला की ओर सतत बढ़ते कदम – पं.शैलेश मिश्रा

मंडला आज विजन सेंटर से मोतियाबिंद हेतु चयनित 27 मरीजों को बस द्वारा देवजी नेत्रालय जबलपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री शैलेश मिश्रा जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए जानकारी दी गयी कि वीरेंद्रपुरी जी नेत्र संस्थान जबलपुर द्वारा संचालित देवजी नेत्रालय द्वारा मंडला जिले में लगभग 5 वर्षों से दूरस्थ आदिवासी अंचलों में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों के आयोजन कर चिकित्सा लाभ दिया गया है।अब मंडला नगर के महाराजपुर में अब प्रतिदिन 24 घंटे देवजीजी नेत्रालय विजन सेंटर के द्वारा अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी

विजन सेंटर में मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों के साथ संवाद के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष पं.शैलेश मिश्रा जी ने संबोधित करते हुए कहा की सेवा के क्षेत्र में निशुल्क नेत्र चिकित्सा की सुविधा से गरीब व जरूरतमंद लाभान्वित हो सकेंगे लगभग 5 वर्ष बीत चुके हैं जिसमें 21000 नेत्र रोगियों का निशुल्क उपचार तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन अभी तक किये गए हैं।

विजन सेंटर महाराजपुर उपनगर के गुरुद्वारा के समक्ष वनवासी सेवा मंडल परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन में 24 घंटे नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहेगी यह हम सब लोगों के लिए गौरव का विषय है।

Related posts

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने जारी किए धारा 144 के तहत् प्रतिबंधात्मक आदेश

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

25 फरवरी तक होगा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment