Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन अधिकार एवं पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स की बैठक आयोजित मोतीनाला एवं जनपद पंचायत बिछिया में हुई जनसुनवाई

मंडला, 17 नवंबर 2025

वन अधिकार एवं पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की समिति के सदस्य डॉ. शरदचन्द्र लेले, श्री गिरीश कुबेर, श्री कालू सिंह मुजाल्दा, श्री रूपनारायण मांडवे के द्वारा जनपद पंचायत मवई के मोतीनाला एवं जनपद पंचायत बिछिया में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का मार्ग सुझाया। समिति के वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से व्यक्तिगत दावों के साथ-साथ सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए भी वन अधिकार के दावों को प्रस्तुत करने की बात कही।

टास्क फोर्स समिति के सदस्यों के द्वारा वन विभाग, जनपद पंचायत राजस्व विभाग के तथा अशासकीय सदस्यों को भी यह विस्तार से समझाया कि सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन के दावे वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3(1) के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बैठक में एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसी ट्राईबल सहित संबंधित विभाग का अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related posts

मोहगांव में प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई  एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे

Reva India News

अभिभावक 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुरांक अवश्य पिलाएँ कलेक्टर ने की अपील

Reva India News

Leave a Comment