Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

मंडला 19 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में करना अनिवार्य है। जिससे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो सके। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की सूक्ष्मता से जाँच कर पात्रताधारी शिकायतकर्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शनिवार को जिला योजना भवन में बैठक आयोजित कर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, एसडीएम घुघरी जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख 50 और 100 दिवस से दर्ज शिकायतों का अनिवार्य रूप से निराकरण करें। शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक दर्ज कराएं। जिससे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सरलता से हो सके।

Related posts

जिले में कॉरेक्स कफ सिरप, बोनफिक्स, व्हाइटनर एवं थिनर जैसे नशे में प्रयोग वाले वस्तुओं का विक्रय प्रतिबंधित

Reva India News

*माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन ने करवाया आज 3/ यूनिट O + पॉजिटिव ब्लड डोनेट*

Reva India News

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment