Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

रक्षित केंद्र मंडला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा के द्वारा शासकीय अवंती बाईं विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर मार्गदर्शन दिया गया। छात्राओं व शिक्षकों को फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग, ठगी, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के जोखिमों से सचेत किया गया तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल अथवा 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

रक्षित केंद्र के आर्म्स शाखा के अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आर्म्स (हथियारों) की मूलभूत जानकारी दी गई। एसडीईआरएफ दल मंडला द्वारा आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई। भूकंप, बाढ़, आगजनी आदि की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बचाव करने के उपाय एवं उपकरणों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक मंडला, महिला थाना प्रभारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय की छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts

*कुर्मी समाज विकास संगठन जिला मंडला के द्वारा चुने हुए सजातीय जनप्रतिनिधियों व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया*

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

Reva India News

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह होंगे राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रभारी

Reva India News

Leave a Comment