Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में सीईओ जिला पंचायत द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना द्वारा शनिवार को जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री मीना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक कार्य का नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
सीईओ श्री मीना ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पूर्ण हो चुके भवनों का शीघ्र उपयोग प्रारंभ किया जाए ताकि स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ, संबंधित अधिकारीगण एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related posts

*ब्लड डोनेट कैंप लगाकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल का जन्मदिन*

Reva India News

राज्ससभा सांसद ने किया कोविड केयर सेंटर, चिल्डर्न्स केयर सेंटर, जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Reva India News

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता – मंत्री श्रीमती उईके पांच दिवसीय आकांक्षा हाट का शुभारंभ हुआ

Reva India News

Leave a Comment