Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन मुस्कान में मंडला पुलिस की विशेष उपलब्धि 33 परिवारों में लौटी मुस्कान

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में 1 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंडला पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर मानवता का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले से गुम हुए 29 बालिकाओं एवं 4 बालकों सहित कुल 33 नाबालिक बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे 33 परिवारों में पुनः खुशियाँ लौटीं।
अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पीएमश्री कन्या विद्यालय महाराजपुर से की गई। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी तथा गठित टीमों ने समन्वित प्रयास कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीमों ने परिजनों से सतत संपर्क एवं विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला।

 

छात्र-छात्राओं से संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के द्वारा सीएम राइज स्कूल बिछिया, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया, एकलव्य विद्यालय सिझौरा, पीएमश्री रानी अवंती विद्यालय मंडला एवं पीएमश्री कन्या विद्यालय महाराजपुर में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन 112, 1098 एवं 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशा उन्मूलन तथा करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर भी संवाद स्थापित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों से व्यापक सकारात्मक परिणाम

पुलिस अधिकारियों द्वारा अभियान अवधि में जिले के 252 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे लगभग 49 हजार छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं आमजन लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मड़ई, मेले इत्यादि पर भी जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

अन्य राज्यों से की गई दस्तयाबी

मंडला जिले से गुम हुए नाबालिग बच्चों को विभिन्न राज्यों—दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा एवं मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से भी दस्तयाब किया गया।

Related posts

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य प्राथमिकता से जारी रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों को नोटिस जारी  

Reva India News

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी – हर्षिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment