Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर मोतीनाला, लिंगामाल तथा बेरपानी को मिला राष्ट्रीय स्तर गुणवत्ता मानक एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

मंडला 5 जुलाई 2024

स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता अनुरूप सेवाएं प्रदान करने के लिये नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है जिसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल तक को शामिल कर सर्टिफिकेशन के मापदंड अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाता है। उप स्वास्थ्य केन्द्रांे के लिए लागू किये गये एनक्यूएएस मापदण्ड में मंडला जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर मोतीनाला (बम्हनी बंजर), लिंगामाल (बम्हनी बंजर) तथा बेरपानी (बीजाडांडी) ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले से मवई विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र मोतीनाला ने 92.38 प्रतिशत, उप स्वास्थ्य केन्द्र बेरपानी ने 93.39 प्रतिशत और उप स्वास्थ्य केन्द्र लिंगामाल ने 75 प्रतिशत के साथ नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। एनक्यूएएस अंतर्गत उत्तीर्ण होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों का राज्य स्तरीय व नेशनल टीम भारत सरकार के द्वारा असेसमेंट किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद परिणाम जारी किये गये हैं। एनक्यूएएस में निर्धारित मापदंड अनुसार लोगों को सेवाएं प्रदाय किया जाना आवश्यक होता है। इसमें सात तरह की सेवाओं को मुख्य रूप से शामिल किया गया है।

Related posts

चित्रा त्रिपाठी की खूबसूरती को देखकर चित्रा त्रिपाठी के चाहने वाले इनकी खूबसूरती को काफी ज्यादा पसंद ।

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 27 नवंबर 2024

Reva India News

8 जून को लगाए गए 268 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment