Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री सत्य साई जन्मशताब्दी बर्ष 100 वां जन्मोत्सव पर जिला स्तरीय 100 भजन का हुआ आयोजन

मण्डला- अपने सेवा कार्यो से समस्त विश्व को ”मानव सेवा ही माधव सेवा” का सँदेश देने वाले श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी बर्ष के अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन मण्डला द्वारा 100 भजनों का आयोजन हुआ।


ये रहे कार्यक्रम- सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर ओंकार, वेदम हुए ततपश्चात नामस्मरण से परिपूर्ण मधुर भजनों की प्रस्तुति जिले की भजन मंडली एवँ समिति से आये समस्त साई भक्तों ने प्रस्तुत किये जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया यह आयोजन संजय नगर मण्डला शालिग राम पटैल जी के निवास पर हुए अंत में महाआरती एवँ विभूति प्रसाद वितरण किया गया।


श्री सत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष वासल ने इस आयोजन के लिए स्वामी एवँ समितियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी जन्म महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी ।
आगामी आयोजन- श्री सत्य साई जन्मोत्सव के अवसर जिला स्तर पर 24 घण्टो के विश्व अखण्ड भजनों का आयोजन 8 एवँ 9 नबम्बर को साई सिध्देश्वर धाम बम्हनी बंजर में आयोजित किया जाएगा संगठन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया है।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

हब फोर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक 10 जून को

Reva India News

Leave a Comment