Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेलवे स्टेशन महाराजपुर मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 10 नवंबर 2025

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत रेलवे स्टेशन महाराजपुर मण्डला में हब की मासिक गतिविधि, लिंग आधारित हिंसा अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा हब अंतर्गत संबल और सामर्थ योजना के बारे में जानकारी देते हुये उपस्थित लोगों को वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं अवश्यक हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में बने कन्ट्रोल रूम के बारे में बताया और टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 के बारे में बताया। साथ ही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को बताया कि आप के स्टेशन में पीड़ित/जरूरतमंद महिलाओं को देखा जाये तो उन्हे महिला हेल्पलाईन नंबर एवं वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर में जानकारी देकर मदद कर सकते हैं। इस दौरान स्टेशन के अधीक्षक, वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, काउंसलर श्रीमती भारती दीक्षित, केसवर्कर श्रीमती साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरीशंकर कछवाहा, श्रीमती आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

Related posts

समय से पूर्व सुनिश्चित करें आदि उत्सव की तैयारियाँ – श्री सोमेश मिश्रा  

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मंडला, 13 फरवरी 2026

Reva India News

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने की विद्युत कंपनियों की समीक्षा बिजली उपभोक्ताओं को शीघ्र उपलब्ध होंगे पेपरलेस बिल

Reva India News

Leave a Comment