मंडला, 12 नवंबर 2025
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर एवं उनकी टीम द्वारा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। संपर्क कार्यक्रम के दौरान गणना पत्रक (ईएफ) का वितरण करते हुए मतदाताओं से संबंधित जानकारी इकटठी की जा रही है। बुधवार को गणना पत्रक वितरण के इस कार्य में शामिल होने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अचानक राज राजेश्वरी वार्ड पहुंचे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने गणना पत्रक वितरण कर रहे दल से वार्ड के मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित युवतियों को उन्होंने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने की समझाईश दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, वार्ड के बीएलओ तथा नगरपालिका टीम के सदस्य मौजूद रहे।

