Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्पदंश से मृत युवक के परिजनों को मिलेगी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मंडला, 22 जुलाई 2026

नायब तहसीलदार बम्हनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम हिरदेनगर निवासी स्वर्गीय निखिल नंदा की सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामले में उनके निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को हुई घटना के बाद राजस्व एवं न्यायालयीन प्रतिवेदन में मृत्यु का कारण सर्पदंश पाया गया। इसके आधार पर राजस्व विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा जारी प्रावधानों के तहत मृतक के पिता राजकुमार नंदा को निकटतम वारिस मानते हुए प्राकृतिक आपदा राहत मद से 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

Related posts

अपराजिता की बहनों ने किया गौशाला में वृक्षारोपण गायाें को खिलाई हरि सब्िजयाँ

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

Reva India News

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment