Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंडला, 13 नवंबर 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गुरुवार को अपने स्थानीय निवास से जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गौरव रथ मंडला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर जनजातीय नायकों के शौर्य, परंपरा, संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समुदाय के वीर सपूतों के बलिदान, उनकी संस्कृति और योगदान को राष्ट्रीय चेतना में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय समाज के गौरव, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ इस गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लें।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

सामुदायिक भवन बनेगा सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास का मजबूत केन्द्र – सांसद श्री कुलस्ते सांसद ने ग्राम थानमगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Reva India News

बलबीर सिंह धुर्वे नियुक्त हुवे भारतीय युवा कांग्रेस के मोहगॉव ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ताओ ने जताई ख़ुशी ……

Reva India News

Leave a Comment