Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ई-अटेंडेंस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षकों को शत प्रतिशत अटेंडेंस लगाने के निर्देश

मंडला, 13 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा ई-अटेंडेंस के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षक एवं प्राचार्य अनिवार्य रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी भी प्राचार्य एवं शिक्षक के द्वारा अटेंडेंस नहीं लगाया जाता है तो संबंधित संस्था के प्राचार्य को बदलकर किसी और प्राचार्य को प्रभार दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षकों को शत प्रतिशत अटेंडेंस लगाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसके पश्चात संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी जिसमें सेवा समाप्त एवं निलंबन की भी कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित शिक्षक की होगी। कोई भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अटेंडेंस के आधार पर ही शिक्षकों का वेतन एवं स्वयं का वेतन आहरण करेंगे।

Related posts

जनसुनवाई में 76 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं  

Reva India News

’कोविड-वैक्सीन लगने के बाद नर्स हुई कोरोना पॉजीटिव’ सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने भ्रामक खबर का जारी किया खण्डन

Reva India News

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग महत्वपूर्ण – कलेक्टर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment