Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय में बाल मेला आज जनमानस की सहभागिता से निखरेगा बाल उत्सव

मंडला, 13 नवंबर 2025

जनजातीय गौरव दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

आयोजन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा विद्यार्थियों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। बाल मेला एवं जनजाति फूड फेस्ट 2025 में विद्यार्थियों के द्वारा श्रीअन्न से बने हुए व्यंजन परोसे जाएंगे। साथ ही जनजाति नृत्य, लोक संगीत कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से यह आयोजन सराबोर होगा। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने इस आयोजन में सहभागिता के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। विविधताओं से भरे इस उत्सव में अन्य विद्यालय के विद्यार्थी भी सहभागी बनने जा रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व को इस आयोजन में केंद्रित किया जा रहा है। इस बाल उत्सव में सामूहिक सैला, करमा नृत्य के माध्यम से जनजाति संस्कृति की छटा बिखरेगी। विद्यार्थियों ने कई मनोरंजक खेल भी इस बाल उत्सव में जन सामान्य के लिए उपलब्ध होंगे। बाल उत्सव मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता एवं साइबर क्राइम की भी जानकारी दी जाएगी। यह स्वाद संस्कृति और संकल्प का उत्सव है जिसे उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाने जा रहे हैं।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 12 सितंबर को दिशा समिति की लेंगे बैठक  

Reva India News

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

Reva India News

28 अगस्त को ग्वालियर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीति आयोग की बैठक में प्रभावी रहा मध्यप्रदेश का प्रस्तुतिकरण

Reva India News

Leave a Comment