Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीरांगना रानी दुर्गावती पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने की दिशा में एक सशक्त पहल विधायक, कलेक्टर और एसडीएम रहे उपस्थित छात्राओं से की प्रेरक चर्चा

मंडला, 13 नवंबर 2025

ज्ञान और जागरूकता के प्रसार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब वीरांगना रानी दुर्गावती पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन बिछिया के जनपद शिक्षा केंद्र परिसर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और एसडीएम श्रीमती सोनाली देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्र के विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने की दिशा में एक सशक्त पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं से ही अपनी नींव मजबूत करें। अपने आपको कभी कमतर न आँकें। यह पुस्तकालय आपके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों, पटवारी, वन विभाग, नीट, एसएससी, पीएससी और यूपीएससी परीक्षा, मुफ्त वाइफाई सुविधा और कम्प्यूटर सिस्टम की व्यवस्था की गई है, ताकि छात्र-छात्राएँ आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर अपनी पढ़ाई को और प्रभावी बना सकें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहाँ मौजूद छात्राओं से कहा यहाँ आपको हर सुविधा उपलब्ध है, बस जरूरत है उसका सही उपयोग करने की। यह स्थान केवल किताबों का नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का माध्यम बने। यह पुस्तकालय केवल अध्ययन का केंद्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, संकल्प और सफलता की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरेगा।

छात्राओं को आत्मविश्वास दिलाते हुए कलेक्टर ने कहा कि बड़े शहरों की शिक्षा और वहाँ के विद्यार्थियों की तैयारी में और आप लोगों में कोई अंतर नहीं है। शहर और गाँव की पढ़ाई की तुलना न करें, बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। सफलता निश्चित तौर पर आपको मिलेगी। अपने सपनों को सीमित मत कीजिए, क्योंकि आपकी क्षमता किसी से कम नहीं। छात्राओं ने इस प्रेरक संवाद से प्रेरित होकर कहा कि वे पूरी लगन से पढ़ाई करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीपीसी श्री कुलदीप कठल, शिक्षा विभाग का अमला और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

20 ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों में किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Reva India News

15 से 25 प्रतिशत के बीच रखें लेबर नियोजन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment