Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर तक

मंडला, 13 नवंबर 2025

कुम्हार सशक्तिकरण योजनांतर्गत भारत सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग राज्य कार्यालय भोपाल के द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत जिले के 100 माटीशिल्पियों को 5 विकासखण्डों में 20 हितग्राही प्रति बैच के मान से 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवंबर से प्रारंभ किया गया है जो 20 नवंबर तक चलेगा।

विकासखण्ड मण्डला के 20 हितग्राही (प्रशिक्षण स्थल – महाराजपुर), विकासखण्ड नैनपुर के 20 हितग्राही (प्रशिक्षण स्थल- ग्राम पंचायत भवन इंद्री), विकासखण्ड बिछिया 20 हितग्राही (प्रशिक्षण स्थल – अहमदपुर), विकासखण्ड नारायणगंज के 20 हितग्राही (प्रशिक्षण स्थल- नारायणगंज) तथा विकासखण्ड निवास में 20 हितग्राही (प्रशिक्षण स्थल- नगर पालिका मंगल भवन) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार राज्य कार्यालय भोपाल से सहायक निदेशक श्री राजीव खन्ना एवं श्री सुरेन्द्र पॉल तथा ग्रामोद्योग विकास योजना म.प्र. के नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक श्री अनिल तिलवानी (पीएमईजीपी) तथा जिला पंचायत मण्डला से जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस.के डेकाटे उपस्थित रहे।

 

बीपीएल हितग्राहियों को प्रदाय किए जायेंगे निःशुल्क चाक

 

ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षणरत बी.पी.एल. हितग्राहियों को निःशुल्क चाक वितरण किये जाएंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक की कीमत का 10 प्रतिशत अंशदान राशि रूपये 1325 एवं सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक की कीमत का 20 प्रतिशत अंशदान राशि 2650 रूपये खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के खाते में जमा करना होगा।

Related posts

कलेक्टर ने किया महिष्मति घाट का निरीक्षण

Reva India News

महिला दिवस विशेष : कान्हा टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में महिलाओं का दमदार योगदान

Reva India News

चिन्हित विद्यालयों में लगेंगे आधार शिविर

Reva India News

Leave a Comment