Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकायों में अलाव की रहे व्यवस्था सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक निराकरण बेहतर तरीके से हो उपार्जन का कार्य कलेक्टर ने समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश

मंडला, 17 नवंबर 2025

धान एवं कोदो-कुटकी का उपार्जन जिले में किया जा रहा है। कृषकों के पंजीयन का कार्य करने के उपरांत सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। धान की फसल का उपार्जन एक दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक एवं कोदो-कुटकी का उपार्जन एक दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक किया जाना है। जिले में धान के लिए 57 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। संबंधित उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पंजीयन से लेकर परिवहन, तौल, भंडारण और भुगतान तक की हर प्रक्रिया को व्यवस्थित रखा जाए ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो। उपार्जन केन्द्र पर किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था रहे। निःशुल्क बीज वितरण की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए। उन्होंने अक्टूबर माह की शिकायतों, आगामी समाधान ऑनलाईन के चयनित विषयों, कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई कार्यवाही आदि पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए नगरीय निकाय के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराएं। रेन बसेरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कड़ा रूख अपनाते हुए निर्देशित किया कि कोई भी शिकायतें नॉन अटेंडेड नहीं रहे, अन्यथा जुर्माने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्देशों का पूर्ण कम्पलाईंस सभी विभाग प्राथमिकता से करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना तथा जिला अधिकारी योजना भवन में मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया बम्हनी, सिलगी एवं पेटेगांव स्कूल का निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 450 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया

Reva India News

ऑडिट कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment