Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित राहवीर योजना की दी जानकारी

मंडला, 17 नवंबर 2025

जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम, आरटीओ श्री बिमलेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्थित ट्रेफिक मैनेजमेंट, ब्लेकस्पॉट सुधार और जागरूकता गतिविधियाँ बेहद आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लेकस्पॉट पर शीघ्र सुधार कार्य करते हुए साईनेज, रम्बल स्ट्रिप, रिफलेक्टर जैसी व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएं। मुख्य सड़क मार्गों पर ओवरस्पीडिंग, बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले, बगैर सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की जाए। स्कूल-कॉलेज बसों की नियमित जाँच कर सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए।

बैठक में हिट एण्ड रन के प्रकरण, कैशलेस स्कीम की एसओपी, घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। आरटीओ श्री गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाने वाले नागरिकों को 25 हजार रूपए की पुरूस्कार राशि राहवीर योजना के अंतर्गत दी जाती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सड़क हादसे के समय तुरंत की गई सहायता कई जीवन बचा सकती है। अधिक से अधिक नागरिकों को इसे मानवता की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।

Related posts

सुमित एवं रश्मि को मिला मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना का लाभ  

Reva India News

बैगा जनजाति के विस्तार के लिए वनाधिकार हेबीटेड राइट्स के तहत् चरणबद्ध की गई ग्रामसभाएँ

Reva India News

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कृष्णमोहन झा

Reva India News

Leave a Comment