Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 18 नवंबर को

मंडला, 17 नवंबर 2025

नगर पालिका टाउनहाल मंडला में 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार/स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम) का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आईटीआई एवं जिला रोजगार कार्यालय मंडला द्वारा किया गया है। युवा संगम मेला में प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट किया जायेगा एवं स्थानीय कम्पनियों एवं विभिन्न विभागों के द्वारा भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर दिये जायेंगे। इस मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण सभी जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 सितम्बर 2023

Reva India News

संभाग स्तरीय दल करेंगे जनजातीय छात्रावासों एवं अन्य संस्थाओं का सघन निरीक्षण

Reva India News

विभागीय पुरस्कार वर्ष 2025 संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं 5 जनवरी

Reva India News

Leave a Comment