Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 810 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 907.6 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

मंडला 9 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 9 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 810 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 9 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 17.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 7.2 मिमी, नैनपुर में 14.6 मिमी, बिछिया में 22.5 मिमी, निवास में 28.2 मिमी, घुघरी में 22.2 मिमी एवं नारायणगंज में 9.7 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई तक तहसील मंडला में 889 मिमी, नैनपुर में 907.6 मिमी, बिछिया में 758.1 मिमी, निवास में 806.7 मिमी, घुघरी में 679 मिमी एवं नारायणगंज में 826.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 358.9 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 489 मिमी, नैनपुर में 459.6 मिमी, बिछिया में 329.9 मिमी, निवास में 319.3 मिमी, घुघरी में 199.6 मिमी एवं नारायणगंज में 363.5 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

सेमरखापा में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए संयुक्त बैठक संपन्न

Reva India News

आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन

Reva India News

Leave a Comment