Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 17 नवंबर 2025

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में हब की मासिक गतिविधि लिंग आधारित हिंसा अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को हब अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी देते हुये वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सहायताओं जैसे- परामर्श सहायता, अस्थाई आश्रय सहायता, पुलिस सहायता, विधिक सहायता, आपातकालीन सहायता के बारे में विस्तार से बताया एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन नं. 181, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098, साईबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में बने कन्ट्रोल रूम और टोल दूरभाष नंबर 07642-252699 के बारे में बताया।

Related posts

कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाएं, वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय – मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी ने रेड जोन की पंचायतों की समीक्षा की

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतों के निराकरण की गति तेज करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment