Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी

मंडला 19 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

Related posts

रंगोलियों में दर्शाया गया लोकतंत्र में मतदान का महत्व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया आयोजन

Reva India News

जिले में 12 अगस्त तक 1107.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

कलेक्टर ने किया आपदा प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment