Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

मंडला, 19 नवंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य लगातार जारी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए सीडीपीओ बाल विकास परियोजना अधिकारी बीजाडांडी सुश्री मनीषा तिवारी ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने बीजाडांडी क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 44 ग्राम विजयपुर और पौड़ीमाल का भ्रमण कर मतदान केंद्र के बीएलओ को फील्ड में जाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे ग्रामीणों से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों की एक बार पुनः जांच करें। सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने कहा कि सभी प्राप्त गणना प्रपत्रों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फॉर्म फीडिंग का कार्य प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य – जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम वैकल्पिक कृषि से आय का रास्ता खुल रहा है – विधायक श्री वरकड़े बीजाडांडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित

Reva India News

शासकीय हाईस्कूल माड़ोगढ़ में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment