Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह 6 दिसंबर को

मंडला, 5 दिसंबर 2025

जिला स्तरीय होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह 6 दिसंबर को कार्यलय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड्स सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन मंडला में आयोजित किया जायेगा। समारोह नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:05 बजे मुख्य अतिथि को परेड द्वारा सलामी दी जायेगी एवं परेड का निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 10:10 बजे मार्चपास्ट एवं समीक्षा क्रम, प्रातः 10:20 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 10:35 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया जायेगा। प्रातः 10:45 बजे मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट, प्रातः 10:55 बजे आभार प्रदर्शन एवं प्रातः 11 बजे स्वल्पाहार होगा।

Related posts

चलित प्रयोगशाला से बच्चे सीख रहे प्रायोगिक कार्य

Reva India News

संविधान दिवस पर हुआ सजीव प्रसारण

Reva India News

शहीद भगत सिंग” से प्रेरणा लेना अपराध है क्या- अभिनव चौरसिया

Reva India News

Leave a Comment