Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप महासंगम मेला 16 सितंबर को  

मंडला 10 सितंबर 2025

जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वयं का उद्योग, सेवा/व्यवसाय स्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से 16 सितंबर को प्रातः 11 बजे रोजगार युवा संगम का आयोजन नगर पालिका टाऊनहॉल मण्डला में किया गया है। मेले में स्वरोजगार योजनांतर्गत बैंकों से स्वीकृत/वितरण पत्रकों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितलाभ वितरण कराया जायेगा एवं निजी क्षेत्र के उद्योग एवं कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार हेतु चयन कर ऑफर लेटर प्रदाय किये जायेंगे।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में जिले के समस्त बेरोजगार युवक/युवतियों से अपील की है कि रोजगार मेले में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ नगरपालिका टाउनहॉल मंडला में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

Related posts

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

Reva India News

1 फरवरी को नव निर्मित वेयर हाऊस में स्थानांतरित होंगी ई.व्ही.एम.

Reva India News

प्राचार्य आईटीआई को सीएम हेल्पलाईन के शत प्रतिषत निराकरण के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment