Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

मंडला, 21 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को जिले में किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की पारदर्शिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 5 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रत्येक दल को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रथम उड़नदस्ता दल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया को मंडला नगरीय क्षेत्र स्थित तीन केंद्रों (26/1, 26/2, 26/3) का निरीक्षण सौंपा गया है, जबकि द्वितीय दल के प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी को महाराजपुर क्षेत्र के दो केंद्रों (26/4, 26/5) की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दलों में राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहायक कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं।

निर्देशानुसार उड़नदस्ता दल परीक्षा दिवस पर केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और परीक्षा मार्गदर्शिका के अनुसार दोनों सत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागीय वाहनों का उपयोग करते हुए निर्धारित समय पर केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराएं।

Related posts

साढ़े छः साल के फैज़ ने रखा पहला रोज़ा

Reva India News

*जुएं की सूचना पर मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस नें 14 जुआरियों से 01 लाख 52 हजार, 11 बाईक एवं 11 मोबाईल सहित लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त*

Reva India News

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment