Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निवास विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन करने वाले बीएलओे को सम्मानित  

मंडला, 24 नवंबर 2025

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा के मार्गदर्शन में बीएलओ द्वारा संपर्क के दौरान मतदाताओं को गणनापत्रक का वितरण एवं जानकारी संकलन कर बीएलओ ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा डिजिटाईजेशन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में विधानसभा क्रमांक 106 निवास के 5 बीएलओे को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले मतदान केन्द्र 31 ग्राम कटंगी के बीएलओ श्री रामेश प्रसाद मसराम, मतदान केन्द्र 34 कालपी वनग्राम के बीएलओ श्री सतीश वर्मा, मतदान केन्द्र 35 कालपी वनग्राम की बीएलओ श्रीमती सुनीता भवेदी, मतदान केन्द्र 112 ग्राम मैली के बीएलओ श्री अनिल कुमार शर्मा और मतदान केन्द्र 239 ग्राम घनगांव के बीएलओ स्वतंत्र मार्को योजना भवन में उपस्थित रहे।

Related posts

पीपीओ वितरण कार्यक्रम 15 अप्रैल को  

Reva India News

एकलव्य गुरूकुल कम्प्यूटर संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के अवसर दिलाना प्राथमिकता – कलेक्टर नगरपालिका टाऊनहॉल में रोजगार युवा संगम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment