Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ के स्वास्थ्य जांच की सौंपी गई ज़िम्मेदारी

मंडला, 24 नवंबर 2025

निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जिले में चल रहा है। बीएलओ लगातार दिन रात इसमें सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। साथ ही तापमान में गिरावट के चलते उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कराया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मंडला द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य में संलग्न बीएलओ की स्वास्थ्य जांच हेतु संबंधित उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई संकलित बीएलओ सूची संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, जिसके आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है, ऐसे में बीएलओ के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बीएलओ का त्वरित परीक्षण कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रदान करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा का यह कदम निर्वाचन कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

मत्स्याखेट आज से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प के तहत वृद्धजन आश्रम माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

शिक्षा मंत्री श्री परमार ने किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण रानी अवंती बाई कन्या विद्यालय जिले के लिए गौरव – श्री कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment