Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत पड़रिया में रिक्त दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला 9 अक्टूबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंचायत/वार्ड जिनमें उचित मूल्य दुकानें पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायत/नगर में दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। जिसमें अनुविभाग निवास के ग्राम पंचायत पड़रिया में एक रिक्त दुकान है। पात्र संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान का आवंटन प्राथमिक कृषि सहकारी समिति/आदिम जाति सेवा सहकारी समिति/वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति जो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबंध हो, विपणन सहकारी समिति जो कि मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ मर्यादित की सदस्य हो, संयुक्त वन प्रबंधन समिति, लघु वनोपज सहकारी समिति (दोनों में संयुक्त वन प्रबंधन समिति को प्राथमिकता दी जायेगी) तथा महिला स्व सहायता समूह, उक्त संस्थाओं का पंजीयन आवेदन दिनांक से एक वर्ष पूर्व का है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट https://rationmitra.nic.in/ पोर्टल पर 23 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 31 अगस्त 2021

Reva India News

उद्योग समूहों और निवेशकों ने मध्यप्रदेश सरकार पर जताया भरोसा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षेत्रीय इन्वेस्टर्स समिट के परिणाम प्रोत्साहित करने वाले

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022

Reva India News

Leave a Comment