Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान संपन्न

मंडला, 28 नवंबर 2025

रानी अवंती बाई हायरसेकेंडरी स्कूल मण्डला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ पत्र को भरवाते हुये शपथ दिलाया गया। शपथ में कहा गया कि मैं 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह करना सुनिश्चित करूंगी। मैं अपनी शिक्षा एवं सुरक्षा के लिये अपनी आवाज बुलंद करूंगी और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करूंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया और बताया कि जहां कहीं बाल विवाह होता दिखे तो टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related posts

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय नहीं करने के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

Reva India News

हस्त शिल्प सेवा केंद्र द्वारा कार्यशाला आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया कजरवाड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment