Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न

मंडला 30 सितंबर 2024

संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी की उपस्थिति में जिले के सभी विभागों के 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह गोलमेज सभाकक्ष में आयोजन किया गया। संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव ने सम्मान समारोह में शासकीय सेवकों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल फेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें बीईओ कार्यालय मंडला से कमलेश कुमार बरया, रूपलाल मरकाम, संतोष कुमार पटेल, बीईओ कार्यालय बीजाडांडी से छिद्दी सिंह परते, उपसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला से नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंडला से फूलवती जंघेला, लोक स्वास्थ्य कार्यालय मंडला से राजेन्द्र कुमार साहू, लोक निर्माण कार्यालय से सियाबाई मरावी, पीडल्यूडी कार्यालय से अन्नू लाल शांडिल्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 2 मंडला से हमीद खान कुरैशी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आसिफ इकबाल, प्रदीप कुमार दुबे, सेनानी 35वी वाहिनी मंडला से बाबूलाल कोल, बीईओ बिछिया शांति सैयाम, उजियार सिंह कुंजाम, आईटीआई डाईट मंडला से सुनीता बर्वे शामिल हैं।

Related posts

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन का अंतिम तिथि 5 फरवरी

Reva India News

पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर के द्वारा 311 पाव एवं 21 देसी शराब की बोतल ( करीब 70 लीटर) अवैध शराब बरामद,* 

Reva India News

आयकर कटौती के लिए 13 फरवरी कार्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

Reva India News

Leave a Comment