Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 दिसम्बर 2025 को मनाया जायेगा विश्व दिव्यांग दिवस

मंडला, 01 दिसंबर 2025

विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2025 को मनाया जाना है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों के सामर्थ्य प्रदर्शन के लिए विकासखण्ड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन स्थानीय निकाय एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता से कराये जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 

विकासखण्ड स्तर पर चयनित उत्कृष्ट दिव्यांग प्रतिभागियों को विश्व दिव्यांग कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता, एथलेटिक्स, तैराकी, बास्केटबाल, बेडमिंटन, क्रिकेट, सायकिलिंग, हॉकी, फुटबाल, टेबिल-टेनिस, शतरंज, बॉलीवाल आदि खेलकूद कराये जायेंगे। सांस्कृतिक प्रदर्शन में दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से प्रदाय किया जा सकता है, जिसके अंतर्गत एकल नृत्य, सामूहिक गान, संगीत, नाटय, फेंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम किये जा सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन दिव्यांगजनों द्वारा हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगवाई जा सकती है, जिसमें पेंटिंग, ड्रेसमेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग, बांस की कलाकृति, कढ़ाई, चित्रकला, फोटोकॉपी तथा अन्य का प्रदर्शन किया जा सकता है। स्वास्थ्य शिविरों में ऐसे दिव्यांगजन जिनके यूडीआईडी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं, उन्हें यूडीआईडी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार कृत्रिम अंग सहायक उपकरण अथवा लेपटॉप का वितरण।

Related posts

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 62 आवेदकों की समस्या

Reva India News

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत स्कूलों में क्षय विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं जिला स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

*मुख्यमंत्री के स्लीमनाबाद आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे सिहोरावासी* *सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना*

Reva India News

Leave a Comment