Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वॉश ऑन व्हील सेवा संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

मंडला, 01 दिसंबर 2025

जिला पंचायत सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में वॉश ऑन व्हील सेवा के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की उपस्थिति में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने विकासखंड क्षेत्रों से आए स्वच्छता साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से वॉश ऑन व्हील जिले में बेहतर तरीके से क्रियान्वित होगा। उन्होंने कहा कि वॉश ऑन व्हील की इस सेवा का बेहतर प्रचार-प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस तरह की सेवा के विषय में जानकारी प्राप्त हो।

कार्यशाला के दौरान जिला स्तरीय एसबीएम स्टॉफ, सभी विकासखण्डों के पंजीकृत 20 स्वच्छता साथी व संबंधित ब्लॉक समन्वयक (एसबीएम) उपस्थित रहे। कार्यशाला में शासन से प्रदत्त दिशा-निर्देशानुसार वॉश ऑन व्हील में ऐप के माध्यम से स्वच्छता साथियों द्वारा प्रदाय  की जाने वाली सेवाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जिला समन्वयक एसबीएम सुश्री सीमा पटले ने स्वच्छता साथियों को संबोधित कर सेवा के दौरान सुरक्षा किट के इस्तेमाल पर विशेष प्रकाश डालते हुए समझाईश दी गई। इस दौरान संबंधित ऐप के माध्यम से सेवाओं के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक तकनीकि जानकारी भी दी गई। ब्लॉक समन्वयक एसबीएम निवास श्री युवराज गजभिये ने स्वच्छता साथियों को शासन की विभिन्न सुरक्षा व जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री ऋषभ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जिला अधिकारियों ने किया मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

जनपद पंचायत परिसर नारायणगंज में 4 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment