Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की पहल किसानों को मिला जैविक उत्पादों का नया मंच मंडी परिसर मंडला में साप्ताहिक जैविक हाट का शुभारंभ स्वास्थ्य, प्रकृति और किसानों को नई दिशा

मंडला, 02 दिसंबर 2025

भोजन की थाली में बढ़ते रासायनिक तत्वों की मात्रा आज पूरे समाज, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी चिंता को दूर करने और जैविक उत्पादों के प्रति बढ़ती रुचि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंडला जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से कृषि उपज मंडी मंडला परिसर में साप्ताहिक जैविक हाट का शुभारंभ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा किया गया।

शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने जैविक हाट में आए किसानों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा अपने उत्पादों को हर रविवार इस हाट में प्रदर्शित एवं विक्रय करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैविक हाट न केवल किसानों को उचित मूल्य दिलाने का माध्यम बनेगा, बल्कि आम उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और रसायनमुक्त खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराएगा।

यह साप्ताहिक जैविक हाट प्रत्येक रविवार मंडला मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर रहे किसान सीधे उपभोक्ताओं तक अपने उत्पाद पहुंचा सकेंगे।

जैविक हाट में इस अवसर पर ग्राम देवरीकला से श्री श्याम कुलस्ते, ग्राम बबलिया से श्री बंदन उइके एवं श्री श्यामलाल मार्को, ग्राम बबलिया से श्री सुरेश पन्द्राम, ग्राम गुर्जरसानी से श्री त्रिलोक नेटी तथा ग्राम बीजेगांव से श्री कृपाल मार्को सहित अन्य किसानों द्वारा अपने विविध जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहाँ मौजूद नागरिकों से कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से जैविक खेती करने वाले किसानों का पंजीयन किया गया है। जिले में ऐसे किसान जो जैविक खेती करते हैं उनके लिए यह एक अच्छा अवसर साबित होगा।

यह पहल जिले में स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवनशैली के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी कदम सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, श्रीमति मधु अली सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

ग्राफ्टिंग से तैयार की जा रही आम की उन्नत प्रजातियां जिले के किसान ले रहे लाभ

Reva India News

कोरोना से बचने मॉस्क लगाएं व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

Reva India News

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

Leave a Comment