Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत बीजाडांडी का भ्रमण

मंडला, 3 दिसंबर 2025

जनपद पंचायत बीजाडांडी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के द्वारा सभी ग्राम पंचायत की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्यतः एक बगिया मां के नाम की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुराने आवास को पूर्ण करने के लिए हितग्राहियों को समूह से ऋण दिलवाने के लिए आजीविका मिशन प्रबंधक को कार्ययोजना तैयार करने, मनरेगा की प्रगति, सीएम हेल्पलाइन एवं ग्राम पंचायत बेलखेड़ी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही ग्राम पंचायत बरंगदा माल बीजाडांडी के सचिव को आवास एवं अन्य कार्यों में प्रगति के लिए निर्देश दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने पंचायत के द्वारा लिए जाने वाले स्थानीय कर जैसे घर, बाजार, पानी, सफाई एवं लाइट कर के एकत्रीकरण के लिए ग्राम पंचायत को ग्रामसभा के माध्यम से एकत्रित करने के लिए निर्देशित किया।

Related posts

*ग्राम मगरधा* पंचों का चुनाव

Reva India News

रेत का अवैध भंडारणः रॉयल्टी की जगह चल रहा टोकन सिस्टम, रैनी सीजन में परिवहन अजब मंडला का गजब माइनिंग विभाग

Reva India News

अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किये गये व्यय लेखों की जांच

Reva India News

Leave a Comment